Site icon Dainik Savera Times

अवैध स्पा और मसाज सैंटरों पर पुलिस की रेड; चार लड़कियां और तीन लडके क़ाबू

कैथल: अंबाला रोड और कुरुक्षेत्र रोड पर चल रहे अवैध स्पा और मसाज सैंटरों पर पुलिस ने रेड करके चार लड़कियों और तीन लडकों को पकड़ा है। पुलिस सभी को अपने साथ थाने ले गई। इसको लेकर कैथल पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि शहर में होटल और स्पा सेंटरों के नाम से लोग गरीब महिलाओं और मजबूर लड़कियों को बहका फुसलाकर गलत धंधे में धकेल रहे हैं। इसी को लेकर डीएसपी और पूरी पुलिस टीम के साथ अंबाला रोड पर बने ब्यूटी स्पा व मसाज पार्लर, हेल्दी बॉडी स्पा सेंटर और नाइट व्यू सैंटर पर रेड की गई। डीसीपी वीरभान ने कहा कि शहर में चल रहे कुछ होटल और स्पा सेंटर समाज का माहौल खराब करने का काम कर रहे हैं।

अंबाला रोड पर बने ब्यूटी स्पा मसाज पार्लर पर जब पुलिस द्वारा रेड की गई तो स्पा सेंटर में 4 लड़कियां ओर 3 लड़के मिले जिनको पुलिस थाने ले गई। लड़कियों और लड़कों से पूछताछ की गई और उनके घर के पते पूछे गए। साथ ही सपा सेंटर के असली मालिक का पता लगाया जा रहा है। डीएसपी ने बताया कि आम जनता से कैथल पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि शहर में कुछ होटलों और स्पा सेंटरों के नाम से लोग गरीब महिलाओं और मजबूर लड़कियों को बहका फुसलाकर गलत धंधे में डाल रहे हैं। डीएसपी ने होटल संचालकों और स्पा सेंटर के मालिकों को सख्त चेतावनी दी है कि इस प्रकार के गलत काम करना छोड़ दें नहीं तो सख्त से शख्त कारवाई अमल में लाई जाएगी।

ये भी पढ़ें- Jammu & Kashmir: सुबह-सुबह आए भूकंप से मचा हड़कंप! रिक्टर पैमाने पर इतनी रही तीव्रता

Exit mobile version