Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोनीपत में पुलिस ने रेड कर नशा तस्कर को रंगेहाथ धर–दबोचा, स्कॉर्पियो गाड़ी से मिला 117 किलो गांजा,

January 24, 2025

सोनीपत में पुलिस ने रेड कर नशा तस्कर को रंगेहाथ धर–दबोचा, स्कॉर्पियो गाड़ी से मिला 117 किलो गांजा,

हरियाणा के सोनीपत के नशे के तस्करों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। स्पेशल एंटी गैंगस्टर, यूनिट 7 की टीम ने छापा कर खरखौदा में 117 किलो गांजा बरामद किया है।

 

पुलिस ने सोनीपत में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया था। इससे पहले भी खरखौदा में नशे की तस्करी को रोक गया है, या तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। ये घटना अभी तक हो चुके नशा तस्करी के मामलों में इजाफा करता है।

 

पुलिस ने मौके से गांजा के साथ–साथ नशा तस्कर राकेश को भी गिरफ्तार कर लिया। जोकि गांव का रहने वाला है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में आरोपी राकेश ने बताया कि वह नशे की तस्करी के लिए सोनीपत आया था। जांच में आया है कि राकेश के खिलाफ पहले से नशा तस्करी के कई मामले दर्ज है। वह काफी लंबे समय से नशे की तस्करी के काम से जुड़ा हुआ है।

 

पुलिस ने बताया कि उन्हें उनके मुखबिर से खबर मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान राकेश स्कॉर्पियो गाड़ी के साथ मौके पर मौजूद था। जिसकी तलाश लेने पर गाड़ी में से गांजे से भरे हुए 57 पैकेट मिले है। जिनका वजन 117 किलो सामने आया है। आरोपी पुलिस को देखकर भागने की कोशिश में था। लेकिन नाकाम रहा। जिसके चलते पुलिस को उस पर शक हुआ और पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें