रोहतक: जिला पुलिस की टीम ने बलियाणा गांव के पिता-पुत्र की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी संजय और उसके 2 साथियों को कोर्ट में पेश कर 3 दिन के रिमांड पर लिया है। मुठभेड़ में घायल होने के बाद ये तीनों पीजीआईएमएस में दाखिल थे। जबकि पुलिस टीम ने 7 नवंबर की मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए 2 अन्य आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट हासिल कर गुरूवार को जांच में शामिल है। 7 नवंबर को बलियाणा गांव में धर्मबीर और उसके बेटे दीपक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इस हत्या के मामले में आईएमटी पुलिस स्टेशन में मुख्य आरोपी बलियाणा गांव निवासी संजय के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इस हत्याकांड को संजय ने अपने 4 साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। दरअसल वर्ष 2023 में संजय के भाई जगबीर की गोली मारकर हत्या की गई थी। जगबीर की हत्या के आरोप में धर्मबीर का बड़ा बेटा सचिन रोहतक जेल में बंद है। संजय ने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए ही पिता-पुत्र की हत्या की थी। पुलिस टीम ने 7 नवंबर को ही सोनीपत जिला के खरखौदा के पास दोहरे हत्याकांड में शामिल बलियाणा गांव निवासी हिमांशु और सन्नी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था।
उस दौरान हिमांशु को 2 गोली और सन्नी को एक गोली लगी थी। उनके कब्जे से 2 अवैध हथियार व 2 कारतूस बरामद हुए थे। इसके बाद हत्या में शामिल मुख्य आरोपी संजय और उसके दो साथियों के साथ पुलिस टीम की 14 नवंबर को आईएमटी क्षेत्र में मुठभेड़ हुई थी। संजय को पैर में गोली लगी थी जबकि भागने के दौरान 2 अन्य आरोपियों को चोट लग गई थी। इन आरोपियों की पहचान रोहतक जिला के कसरैंटी गांव निवासी वीरेंद्र उर्फ टिंकू और रोहित उर्फ काला के रूप में हुई। उन्हें इलाज के लिए तुरंत पीजीआईएमएस में दाखिल कराया गया था। पुलिस टीम ने मौके से वारदात में प्रयुक्त 2 पिस्तौल, 3 जिंदा कारतूस, 3 खाली कारतूस, एक बुलेट मोटरसाइकिल व एक स्कूटी बरामद की थी।
डीएसपी सांपला राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने 14 नवंबर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए मुख्य आरोपी संजय और उसके 2 साथी वीरेंद्र व रोहित को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए। ये तीनों आरोपी पीजीआईएमएस में भर्ती थे। इससे पहले 7 नवंबर को सोनीपत जिला के खरखौदा के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए हिमांशु व सन्नी को स्वस्थ होने पर कोर्ट के आदेश पर प्रोडक्शन वारंट हासिल कर पुलिस जांच में शामिल किया गया है। ये दोनों आरोपी भी पीजीआईएमएस में ही इलाज के लिए भर्ती थे।
ये भी पढ़ें : मॉर्गन स्टैनली का अनुमान, मजबूत मांग से भारत की आर्थिक रफ्तार तेज रहने के संकेत
मेष: दिन शुभ रहेगा...