Site icon Dainik Savera Times

नशा तस्‍करों पर पुलिस का जबरदस्‍त एक्‍शन, करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी की जाएगी फ्रीज़

गुरुग्राम: नशा तस्करी करने वालों की कमर तोड़ने के लिए गुड़गांव पुलिस अब उन्हें आर्थिक चोट पहुंचाने में लगी है। नशा तस्करों की अब प्रॉपर्टी को फ्रीज करने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। गुरुग्राम में यह पहला मामला है जब NDPS एक्ट के तहत किसी आरोपी की करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी को फ्रीज किया जाएगा।

गुरुग्राम पुलिस ने सेक्टर-53 थाना एरिया में एक व्यक्ति को काबू किया था जिसके पास से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया था। इस मामले में पुलिस को जांच के दौरान पता लगा कि आरोपी के बैंक खाते में काफी रुपए हैं। इसके अलावा उसने गुरुग्राम, बिहार सहित अन्य स्थानों पर अपने और अपनी पत्नी के नाम से प्रॉपर्टी बनाई हुई है।

इन्हें फ्रीज करने के लिए संबंधित विभाग के मुख्यालय कोलकाता को पत्र लिखा गया है ताकि इस तरह के आरोपियों की आर्थिक रूप से कमर तोड़ी जा सके और नशा तस्करी का कारोबार ठप किया जा सके। आप को बता दे कि यह कार्रवाई पहली बार गुरुग्राम में अमल में लाई जा रही है और अन्य मामलों में भी इस तरह की कार्रवाई जल्द ही अमल में लाई जाएगी।

Exit mobile version