Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जिस युवक को तलाश रही थी पुलिस, वो शमशान घाट में कंकाल के रूप में मिला, होश उड़ा देगी ये हत्या

August 27, 2023

जिस युवक को तलाश रही थी पुलिस, वो शमशान घाट में कंकाल के रूप में मिला, होश उड़ा देगी ये हत्या

झज्जर: घर से लापता जिस युवक को पुलिस और परिजन बीते 1 महीने से ढूंढ रहे थे, वो मिला तो जरूर लेकिन शमशान में एक कंकाल के रूप में। बिल्कुल ठीक सुना आपने। झज्जर के सिलाना गांव का 27 वर्षीय दीपक नाम का युवक 31 जुलाई को अचानक घर से लापता हो गया था। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मामले की जब जांच शुरू कर तो एक एक कर कई कड़ियां खुलती चली गई। पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक मृतक दीपक के ही 2 साथियों ने पहले तो उसे खूब शराब पिलाई और फि बाद में उसे मौत के घाट उतार दिय। हत्या के बाद गांव की श्मशान भूमि मे ही उसे फेंक दिया और लाश को पेड़ों के झुंड में ही दबा दिया। इस पूरे घटनाक्रम की कलई खुली तो सभी के होश ही उड़ गए।

पुलिस ने जब मौके पर पहुंची तो तब तक दीपक का शव कंकाल में तबदील हो चुका था। पुलिस ने मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाकर सबूत जुटाए और बाद में मृतक के शव का मैडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया। आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें