Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा में सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत, बाइक सवार पुलिस कर्मी कार से टकराया, कार चालक घायल को कुचलते हुए निकला

हरियाणा में सड़क हादसे में बाइक चालक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। हादसे में पुलिस कर्मी की कार से टक्कर हुई थी। जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। हालांकि पुलिसकर्मी को अस्पताल लेकर जाया गया था, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

हादसा मंगलवार की शाम को हुआ था। शाम के समय दड़बी गांव निवासी पुलिसकर्मी SPO हरजीत कुमार बाइक पर सवार हो सड़क पर जा रहे थे। इसी बीच बाल भवन के सामने तेज रफ्तार कार ने आकर उन्हें टक्कर मार दी। इतना ही नहीं कार चालक टक्कर मारने के उपरांत पुलिसकर्मी को कुचलते हुए निकल गया।

हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। आरोपी कार सहित मौके से फरार हो गया। घायल को अस्पताल में।परिजनों ने भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद अन्य पुलिसकर्मियों ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली।

पुलिसकर्मी ने बताया कि आरोपी कार चालक की कार का नंबर पुलिस को मिल गया है। आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। मृतक पुलिसकर्मी के पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया था।

Exit mobile version