सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पुलिस जवान को मिला 90 लाख का Claim, मां को सौंपा गया चैक

बीते साल 2023 अक्टूबर महीने में एक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले नूंह पुलिस के जवान को क्लेम के रूप में 90 लाख रुपए की राशि स्वीकृत हुई है।

नूंह : बीते साल 2023 अक्टूबर महीने में एक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले नूंह पुलिस के जवान को क्लेम के रूप में 90 लाख रुपए की राशि स्वीकृत हुई है। मंगलवार को पुलिस उप अधीक्षक मुख्यालय नूंह अजायब सिंह ने मृतक सिपाही की माँ को बैंक की ओर से मिले 90 लाख रुपए क्लेम चेक परिजनों को सौंप दिया है। नूंह पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ग्राम नांगल अटेली जिला महेंद्रगढ़ के रहने वाले पवन कुमार वर्ष 2019 में हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। जो नूंह में तैनात था। बीते साल 10 अक्टूबर को एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया।

उपचार के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती कराया। करीब 12 दिन बाद उपचार के दौरान सिपाही पवन की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक पवन ने 3 वर्ष 11 महीने चार दिन पुलिस में अपनी सेवाएं दी। जिसके परिवार में बड़ा भाई और मां थी। मृतक पुलिस जवान के परिजनों को अब क्लेम के रूप में 90 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं। मंगलवार को एचडीएफसी बैंक के कलेक्टर हेड मनीष भटनागर एवं हेडक्वार्टर डीएसपी अजायब सिंह ने मृतक सिपाही पवन की मां सरोज को क्लेम राशि का चेक सौंप दिया।

- विज्ञापन -

Latest News