Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिजली लाइन कर्मचारी की काम करते हुई मौत, यूनियन ने की अधिकारीयों के खिलाफ नारेबाज़ी

August 9, 2024

बिजली लाइन कर्मचारी की काम करते हुई मौत, यूनियन ने की अधिकारीयों के खिलाफ नारेबाज़ी

फरीदाबाद : पिछले दिनों फरीदाबाद के ऊँचा गांव स्तिथ बल्लभगढ़ सब डिवीजन की सिटी वन में काम करने वाले बिजली कर्मचारी मनोज कुमार को बिजली का करंट लगा जिसको इलाज के लिए सेक्टर 8 स्तिथ निजी सर्वोदय अस्पताल में भर्ती किया गया जहाँ आज उसकी मौत हो गई। बिजली कर्मचारियों ने अधिकारीयों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए और मृतक कर्मचारी को अधिकारीयों द्वारा कोई भी सहायता न दिए जाने से नाराज कई लोगो की संख्या में इकट्ठा होकर नारेबाजी की। आपको बता दें कि इनका कहना है कि मृतक बिजली कर्मचारी पिछले 18 महीने से बिना वेतन काम कर रहा था अधिकारीयों ने ना तो मृतक को हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत विभाग में दिखाया और अब जब उसकी मौत हो गई है तो यूनियन ने अब आवाज बनकर मृतक के परिजनों को सहायता देने की सरकार और अधिकारीयों से गुहार लगा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें