Site icon Dainik Savera Times

करनाल में आज कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, फीडरों की मरम्मत का काम जारी

करनाल। मंगलवार को बिजली विभाग द्वारा कई फीडरों की मरम्मत और नवीनीकरण कार्य के चलते शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। कुछ इलाकों में एक घंटे तो कुछ में पांच घंटे तक बिजली गुल रहेगी।

उपमंडल अधिकारी (रामनगर) के अनुसार, 33 केवी रामनगर से जुड़े 11 केवी बाला जी और 11 केवी जिला जेल फीडरों की बिजली सप्लाई मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान बाला जी फीडर के नवीनीकरण का कार्य किया जाएगा।

बिजली कटौती के कारण बाला जी, जिला जेल, पिंगली रोड, शिव राइस मिल, सिंगल मोटर, यमुना विहार, कैथल रोड और सैदपुरा कॉलोनी जैसे क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

वहीं, एसडीओ नेवल ने जानकारी दी कि 11 केवी फीडर दरड़ आरडीएस, कुराली एपी और अर्तिल की सप्लाई सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक प्रभावित रहेगी। इस कारण दरड़, कुराली, सलारू, अब्दुल्लापुर और अर्तिल इंडस्ट्रियल एरिया में बिजली नहीं रहेगी।

इसके अलावा, सेक्टर-33 पार्ट-2 फीडर को भी मंगलवार को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक बंद रखा जाएगा। इस वजह से सेक्टर-33 क्षेत्र में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी।

बिजली विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे इन निर्धारित समयों के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतें और विद्युत उपकरणों का उपयोग सीमित रखें।

Exit mobile version