Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

HCS और एलाइड सर्विसेज की परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी, जिला में बने 69 परीक्षा केंद्र

February 3, 2024

HCS और एलाइड सर्विसेज की परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी, जिला में बने 69 परीक्षा केंद्र

वही डीसी निशांत कुमार यादव ने हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव संजीव कौशल के साथ परीक्षा के लिए आयोजित की गई वीडियो कांफ्रेंस में यह जानकारी दी। मुख्य सचिव ने इस बात पर जोर दिया कि यह परीक्षा पूर्ण रूप से बिना किसी बाहरी हस्तक्षेप के और नकल रहित आयोजित की जानी चाहिए।

परीक्षा पहले चरण में सुबह दस से बारह बजे और दूसरे चरण में तीन बजे से पांच बजे तक होगी। उन्होंने कहा कि यह काफी संवेदनशील कार्य है,जिसे सभी अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ करना है। डीसी निशांत कुमार यादव ने मुख्य सचिव को गुरूग्राम

जिला में परीक्षा को लेकर की जा रही तैयारियों से अवगत कराते हुए कहा कि उपरोक्त परीक्षा के लिए जिला में 69 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं और यहां 18 हजार 456 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। ये परीक्षा केंद्र जिला के 56 शैक्षणिक संस्थानों में बनाए गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें