Site icon Dainik Savera Times

फेरों की चल रही थी तैयारियां… नहीं पहुंची बारात, दूल्हा निकला HIV पॉजिटिव

भिवानी: जिले के गांव चांग में एक मामला सामने आया है जिसके बारे में जानकार आप भी हैरान हो जायेंगे। बता दें कि सदर थाना के तहत आने वाले जिला के गांव चांग में एक शादी समारोह में फेरों की तैयारियां चल रही थीं लेकिन बारात नहीं पहुंची। जिला के चांग गांव की एक युवती का रिश्ता महम के गांव किशनगड में एक वर्ष पूर्व हुआ था।

28 नवम्बर 2024 को शादी की सारी तैयारियां हो चुकी थी लेकिन बारात नहीं पहुंची। लड़की पक्ष ने फोन किया तो पता चला कि दूल्हा HIV पॉजिटिव है। इस कारण समारोह में हड़कंप मच गया जैसे ही लड़की वालों को इस बात का पता चला। तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई।

लड़की पक्ष जैसे तैसे लड़का पक्ष के पास पहुंचा तो उन्होंने स्वीकार किया कि उनका लड़का HIV पॉजिटिव है लेकिन दोनों परिवार वालों ने दूल्हे के छोटे भाई से शादी करने में रजामंदी हुई लेकिन फिर भी बारात नहीं पहुंची। वही लड़की के पिता का आरोप है कि दूल्हा पक्ष ने उनसे दहेज की डिमांड की है। लड़की के पिता की माने तो दूल्हे का छोटा भाई आर्मी का जवान है, जिसके चलते उन्होंने दहेज की डिमांड की है। फिलहाल मामले की शिकायत सदर पुलिस थाना में दी गई है।

Exit mobile version