Site icon Dainik Savera Times

उम्रकैद की सजा भुगत रहे कैदी ने जिला कारागार में फंदा लगाकर की आत्महत्या

सोनीपत: सोनीपत जिला कारागार में वीरवार को एक कैदी ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। कैदी उत्तर प्रदेश के जिला हापुड़ के कहनौर का रहने वाला प्रभुदयाल था। कैदी ने बाथरूम में खिड़की पर फंदा बांध उस पर लटक कर अपनी जान दे दी। जेल प्रशासन ने इसकी सूचना थाना शहर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया।

जिला कारागार में बंद कैदी प्रभुदयाल को वर्ष 2018 में गन्नौर थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। जिसके बाद से वह जिला कारागार में कैद था। आरोपी ने वीरवार को बाथरूम में जाकर खिड़की से फंदा बांध कर अपनी जान दे दी। कैदी के आत्महत्या करने के बाद जेल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक के परिजनों का कहना है कि प्रभु दयाल पेरोल नहीं मिलने से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।

Exit mobile version