Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में एक अक्टूबर से शुरू होगी दलहनों, तिलहनों की खरीद

September 14, 2023

हरियाणा में एक अक्टूबर से शुरू होगी दलहनों, तिलहनों की खरीद

चंडीगढ़: हरियाणा में एक अक्टूबर मूंग, मूंगफली, अरहर, उड़द और तिल की खरीद 100 से अधिक मंडियों में शुरू की जाएगी।मुख्य सचिव संजीव कौशल की अध्यक्षता में बुधवार को विपणन सत्र 2023-24 में इन फसलों की खरीद की तैयारियों को लेकर एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया और अधिकारियों को किसानों के लिए सुचारू और परेशानी मुक्त खरीद प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि मूंग की खरीद एक अक्टूबर से शुरू होगी और 15 नवम्बर तक जारी रहेगी। मूंगफली खरीद एक नवम्बर से 31 दिसत्बर तक, अरहर, उड़द और तिल की खरीद एक से 31 दिसम्बर तक की जाएगी।

उन्होंने समय पर फसलों की खरीद करने और मंडियों में भंडारण और बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया और कहा कि राज्य में इस वर्ष 30,412 टन मूंग, 2,784 टन अरहर, 90 टन उड़द, 126 टन तिल और 7,711 टन मूंगफली का उत्पादन होने का अनुमान है। प्रदेश में इन फसलों की खरीद भारत सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर की जाएगी और खरीद प्रक्रिया में हैफेड भी भाग लेगा। इन फसलों की खरीद के लिए विशेष रूप से 100 से अधिक मंडियां बनाई गई हैं। मूंग के लिए 16 जिलों में 38 मंडियां, अरहर के लिए 18 जिलों में 22 मंडियां, उड़द के लिए 7 जिलों में 10 मंडियां, मूंगफली के लिए 3 जिलों में 7 मंडियां और तिल खरीद के लिए 21 जिलों में 27 मंडियां स्थापित की गई हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें