Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

करनाल में स्पा सेंटर में चल रहा देह व्यापार, नाबालिग बच्चों को लगाया काम पर, बाल कल्याण की सूचना पर की रेड

March 10, 2025

करनाल में स्पा सेंटर में चल रहा देह व्यापार, नाबालिग बच्चों को लगाया काम पर, बाल कल्याण की सूचना पर की रेड

हरियाणा के करनाल स्थित एक स्पा सेंटर में छापेमारी कर एक नाबालिग बच्ची को रेस्क्यू किया गया है। स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने रेड कर दी। इस दौरान मौके से नाबालिग बच्ची को वहां काम करते पाया।

 

बाल कल्याण समिति ने पुलिस के साथ बच्ची का मेडिकल करवाया। अब उसकी काउंसलिंग की जा रही है। बच्ची ने बताया कि वह 17 वर्ष की है और विवाहिता है। उसे स्पा में काम करने और देह व्यापार के लिए मजबूर किया जाता है। इस धंधे को स्पा सेंटर संचालिका रानी उर्फ नुसरत संभालती है।

 

जिसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। नाबालिग का विवाह होने पर चाइल्ड मैरिज व ट्रैफिकिंग का मामला बनता है। फिलहाल बच्ची की लगातार काउंसलिंग की जा रही है। बच्ची को अभी CWC के आदेशानुसार बाल संरक्षण संस्थान में रखा गया है।

 

बाल कल्याण समिति अधीक्षक उमेश कुमार चानना को स्पा सेंटर के रूप में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे की जानकारी मिली। जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया को सूचना दी। इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सेंटर पर छापामारी कर दी।

 

रेड में मौके पर नाबालिगों को काम करते हुए पाया। रेड के दौरान डीसीपी राजीव कुमार, SHO पुनीत कुमार, WPS सतविंदर कौर टीम के साथ कार्रवाई की। रेड के जानकारी होने के कारण आरोपी संचालिका को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। लेकिन पुलिस अधीक्षक का कहना है कि मामले की पूर्ण जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें