Site icon Dainik Savera Times

यमुनानगर के Yellow Hotel में वेश्यावृत्ति का भंडाफोड़, पुलिस ने मारा अचानक छापा,4 गिरफ्तार

यमुना नगर (हरीश कोहली): यमुनानगर के माडल टाउन स्थित येलो होटल में पुलिस ने छापेमारी कर वेश्यावृत्ति के अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी में दो युवतियाँ और दो युवक आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए, साथ ही होटल के दो संचालक भी गिरफ्तार किए गए हैं। आपको बता दें कि, बुधवार अचानक पुलिस ने दबिश देकर इस होटल के बेसमेंट में बने केबिन में चल रहे वेश्यावृति के धंधे का खुलासा किया।

कैबिन के बाहर लगे ताले को जब पुलिस ने खुलवाया तो दो युवतियाँ और दो युवक आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गए। युवकों की पहचान पुराना हमीदा निवासी योगेश व जोड़ियां निवासी फुरकान के रूप में हुई। रेड के दौरान बाहर पहरा दे रहे होटल के एक कर्मचारी अमन और होटल मैनेजर अश्विनी चौहान को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version