रोहतक: जिले में आज आल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर्स यूनियन ने विरोध प्रदर्शन करके अधीक्षक अभियंता रोहतक सर्कल ( आप्रेशन) को नोटिस दिया। मुख्य वक्ता राज्य चैयरमेन देवेंद्र हुड्डा ने कहा की आल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर्स यूनियन ने नैशनल कॉर्डिनेशन कमेटी के आह्वान पर 6 दिसंबर को सब युनिट स्तरीय विरोध गेट मीटिंग कर विरोध कर चुकी है।
अधीक्षक अभियंता रोहतक ने कुछ तकनीकी कर्मचारियों के तुरंत प्रभाव से चण्डीगढ के लिए आदेश पारित किए। जिसके लिए युनियन की सहमति लेना तो दूर सूचित तक नहीं किया। जबकि यूनियन का फैसला चण्डीगढ बिजली निगम के क्रमचारियों के हितैषी फैसला लेना है इसलिए यूनियन ने आज अधीक्षक अभियंता कार्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है।
युनियन ने इस फैसले पर पुनर्विचार के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि जल्द ही भेजे गए कर्मचारियों को जलद वापस नहीं बुलाया गया तो एक सप्ताह बाद कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

