Site icon Dainik Savera Times

कार और कैंटर की टक्कर में पंजाब निवासी युवक की मौत, एक घायल

कैथल: यहां नैशनल हाईवे 152-डी पर एक कार और सिलेंडरों से भरे कैंटर की भिडंत में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। दोनों युवक लालडू पंजाब के रहने वाले हैं जो दो दिन पहले घूमने के लिए चित्ताैडगढ़ राजस्थान गए थे। वे जब वापस लौट रहे थे तो गांव करोड़ा के पास यह हादसा हुआ। हादसे में दलजीत सिंह की मौत हो गई और गाड़ी का ड्राइवर गुरध्यान सिंह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पूंडरी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां दलजीत सिंह को डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया जबकि उसके दोस्त गुरध्यान को उपचार के बाद छुट्टी दे दी।

पुलिस ने गुरध्यान की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घायल गुरध्यान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दलजीत उसका दोस्त है और वह लालडू में एक आढ़ती की दुकान पर पर काम करता था। कुछ दिन पहले उन्होंने राजस्थान घूमने का प्लान बनाया। दो दिन पहले वे राजस्थान के चित्ताैडगढ़ गए। शुक्रवार-शनिवार रात को करीब साढ़े 12 बजे वहां से वापस चल पड़े। जब वे गांव करोड़ा के पास पहुंचे तो नेशनल हाईवे 152-डी पर उनके सामने एक कैंटर जा रहा था। जैसे ही उनकी कार कैंटर के नजदीक पहुंची तो कैंटर ड्राइवर ने एकदम से कट मार दिया। उनकी कार कैंटर से टकरा गई।

ये भी पढ़ें- RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- हिंदुओं में एकता की कमी और बार-बार गुलामी…

Exit mobile version