Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

फरीदाबाद अनाज मंडी में सरसों की खरीद जारी, MSP पर हो रही खरीदारी

March 21, 2025

फरीदाबाद अनाज मंडी में सरसों की खरीद जारी, MSP पर हो रही खरीदारी

हरियाणा डेस्क: बल्लभगढ़ अनाज मंडी में सरसों की खरीद का जारी है। 15 मार्च से मंडियों में सरसों की खरीद शुरू हो चुकी है और अब तक लगभग 50 से 60 किसान अपनी फसल लेकर मंडी पहुंच चुके हैं। मंडी में अब तक कुल 11,400 क्विंटल सरसों आ चुकी है, जिसमें से 4000 क्विंटल की खरीद सरकारी एजेंसी HAFED द्वारा ₹5950 प्रति क्विंटल के MSP पर खरीद की जा चुकी है।

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी इसके साथ चल रही है अगर कोई किसान रजिस्ट्रेशन भी कर कर अपनी सरसों बेचना चाहता है उसे मंडी में लाकर बेच सकता है। मंडी में किसानों के लिए सभी जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। सरकारी खरीद उन्हीं किसानों की हो रही है, जिन्होंने पहले से रजिस्ट्रेशन करवाया है। मंडी में आने वाले किसानों के गेट पास काटे जा रहे हैं और यदि किसी फसल में नमी पाई जाती है, तो पहले उसे सुखाया जाता है और फिर खरीदा जाता है।

मार्केट कमेटी के स्टेनो मार्केट सेक्रेटरी दीपक दीक्षित ने बताया कि मंडी में खरीद की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है और उम्मीद है कि इस साल पिछले साल की तुलना में अधिक सरकारी खरीद होगी। किसानों के लिए बैठने और पीने के पानी की भी पूरी व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।

ये भी पढ़ें- फिल्मी जगत को लगा बड़ा झटका, आशा भोसले के बाद इस मशहूर एक्टर का भी हुआ निधन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें