Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

कौशल रोजगार के अंतरगत काम कर रहे पी डब्लू डी के कर्मचारी सैलरी के लिए तीन महीने से खा रहे धक्के

May 10, 2023

कौशल रोजगार के अंतरगत काम कर रहे पी डब्लू डी के कर्मचारी सैलरी के लिए तीन महीने से खा रहे धक्के

हरियाणा सरकार में कौशल राजगार के अंतरगत काम कर रहे कर्मचारी अपनी सैलरी के लिए तीन महीने से धक्के खा रहे हैं आपकों बता दें कि यह कर्मचारी पी डब्लू डी मैकेनिकल के अंतरगत आते हैं प्रधान इंद्रजीत ने बताया कि इससे पहले भी विभाग को सूचित किया गया था लेकीन विभाग द्वारा संतोष जनक जवाब नहीं दिया गया।

आज सभी कर्मचारी आज माडल टाउन अंबाला शहर में विभाग के बाहर केवल इन्हे जगाने आए हैं विभाग सोया पड़ा है कर्मचारी अपने घर के खर्चों को पूरा नहीं कर पा रहे विभाग सोया हुआ है अगर इसके बाद भी तीन दिन में सैलरी नहीं मिली तो मजबूरी में हमें कड़े कदम उठाने होगें। इस विषय पर जब विभाग के अधिकरी से बात करनी चाही तो वो किसी मीटिंग में चले गए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें