Site icon Dainik Savera Times

रोहतक की सुनारिया जेल में राहुल बाबा पर तेजधार हथियारों से हमला, पीजीआई में दाखिल

रोहतक स्थित सुनारिया जेल में शुक्रवार देर शाम को गैंगवार का मामला सामने आया है। जहां एक गैंग के कुछ बंदियों ने राहुल उर्फ बाबा पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जिसके राहुल बाबा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिसे उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। घायल राहुल उर्फ बाबा गांव खिड़वाली का रहने वाला है और उसके खिलाफ कई मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

फिलहाल अब वह तिहाड़ जेल से सुनारिया जेल में आया था। इसी दौरान उस पर जेल के बंदियों ने हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार सुनारिया जेल में शुक्रवार को दूसरी गैंग के तीन-चार सदस्यों ने चाकूनूमा हथियार से राहुल उर्फ बाबा पर हमला कर दिया। इस दौरान राहुल गंभीर रुप से घायल हो गया। बंदियों के बीच झगड़े से पुलिसकर्मी और अन्य बंदियों में भी हड़कंप मच गया। घायल राहुल को पीजीआई में भर्ती कराया गया। जहां कड़ी सुरक्षा के बीच घायल का उपचार किया जा रहा है।

Exit mobile version