Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान एवं MP दीपेंद्र हुड्डा ने किया स्वागत

हरियाणा: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पानीपत के सनौली बॉर्डर से हरियाणा पहुंच गई है, जहां प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदय भान और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा भव्य स्वागत किया गया। सनौली बॉर्डर से पहुंची हरियाणा इस यात्रा की हरियाणा में शानदार एंट्री हुई। फूलों और ढोल नगाड़ों के साथ राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत किया गया।

पार्टी विधायक, वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और हजारों की तादाद में जनता इस दौरान मौजूद रही। माता सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने की वजह से राहुल गांधी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। सुबह वापिस इस यात्रा में राहुल गांधी शामिल होंगे।

 

Exit mobile version