Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana के 10 शहरों में बारिश का अलर्ट, 18 सितंबर तक होगी झमाझम बारिश

September 15, 2024

Haryana के 10 शहरों में बारिश का अलर्ट, 18 सितंबर तक होगी झमाझम बारिश

हरियाणा में मानसून रुक-रुक कर एक्टिव हो रहा है। अब 3 दिन और एक्टिव रहेगा इसके बाद बारिश में कमी देखी जा सकती है। भारत मौसम विज्ञान के मुताबिक, आज हरियाणा के 10 शहरों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। जिसके चलते भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, इंद्री, रादौर, थानेसर, शाहाबाद, अंबाला, कालका, बराड़ा, जगाधरी, नारायणगढ़ और पंचकूला में बारिश के आसार हैं। साथ ही गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का भी खतरा है। बता दे कि रविवार सुबह यानि की आज पंचकूला और पानीपत में बूंदाबांदी हुई। प्रदेश के 6 जिलों में अब तक सामान्य से कम बारिश हुई है। 17-18 सितंबर को भी प्रदेश में मौसम खराब रह सकता है। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश गुरुग्राम में दर्ज की गई।

आपको बता दे कि बारिश के कारण पिछले 2 दिनों में 5 लोगों की मौत हो चुकी है। वही हरियाणा के एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में 18 सितंबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान मानसून ट्रफ उत्तर दिशा की ओर सामान्य स्थिति में रहेगी और अरब सागर से आने वाली नम हवाओं के कारण प्रदेश में मानसूनी हवाओं की सक्रियता बढ़ने की संभावना है,

जिसके चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में रुक-रुक कर तेज हवाएं चलने तथा गरज के साथ छींटे पड़ने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट और वातावरण में नमी की मात्रा में वृद्धि होने की भी संभावना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें