Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

राम रहीम को हाईकोर्ट से एक मामले में मिली बड़ी राहत, वकील जितेंद्र खुराना ने दी जानकारी

November 14, 2023

राम रहीम को हाईकोर्ट से एक मामले में मिली बड़ी राहत, वकील जितेंद्र खुराना ने दी जानकारी

सिरसा डेरा प्रमुख राम रहीम जो रोहतक सुनारिया जेल में साध्वियों और हत्याओं के मामले में बीस साल की सजा काट रहे है। राम रहीम को हाई कोर्ट से एक मामले में बड़ी राहत मिली है। पंजाब के जालंधर में राम रहीम के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने का मामला दर्ज किया गया था। इस एफआईआर के खिलाफ राम रहीम की तरफ से पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में झूठे मामले को लेकर याचिका डाली। इस केस में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने राम रहीम को राहत देते हुए पहली ही सुनवाई में इस एफआईआर को क्वेष ( रद्द) कर दिया।आज रोहतक में राम रहीम के वकील जितेंद्र खुराना ने मीडिया को जनकारी दी। उन्होंने दावा किया गुरमीत राम रहीम के खिलाफ जीतने भी मामले है उन सभी में वे बाहर आएंगे।

राम रहीम के वकील जितेंद्र खुराना ने बताया कि पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में राम रहीम के जालंधर में एक धार्मिक भावना को भड़काने का मामला दर्ज हुआ था। जिसको लेकर हम हाई कोर्ट गए थे हाई कोर्ट ने इस एफआईआर को क्वेध कर दिया है। राम रहीम द्वारा किसी भी धर्म के खिलाफ कोई ऐसी बात कभी नही की। याचिकाकर्ता द्वारा राम रहीम के खिलाफ सात साल पुराना एक वीडियो में से एडिट कर उसके आधार पर पंजाब में मामला दर्ज करवाया गया था। पुलिस ने भी इस वीडियो की कोई जांच किए बैगर मामला दर्ज किया। मगर हाई कोर्ट द्वारा इस मामले को कवेश कर दिया है।
जीतने भी राम रहीम पर मामले दर्ज है हम हाईकोर्ट में गए हुए राम रहीम सभी मामलों बाहर आएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें