Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

रणजीत सिंह चौटाला ने जन परीवेदना समिति की मासिक बैठक में लिया भाग, की अहम मुद्दों पर चर्चा

September 19, 2023

रणजीत सिंह चौटाला ने जन परीवेदना समिति की मासिक बैठक में लिया भाग, की अहम मुद्दों पर चर्चा

 

नारनौल (नितिन शर्मा): हरियाणा के बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने आज नारनौल के पंचायत भवन में जन परीवेदना समिति की मासिक बैठक में भाग लिया। इस बैठक में पहले से ही तय 15 परिवाद रखे गए थे। जिनमें से 14 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया जबकि एक शिकायत की जांच एसडीएम को सौंपी गई है बैठक के बाद बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा है कि हरियाणा की जेलों में बेहतर व्यवस्थाएं हैं इस बात का प्रमाण यह भी है कि केंद्रीय स्टैंडिंग कमेटी आफ लीगल राइट्स के अध्यक्ष सुशील मोदी ने हमारी हरियाणा की कुछ बड़ी जेलों का दौरा किया था।

इस दौरान सुशील मोदी ने दौरे के दौरान कहा है कि हरियाणा की जेलों में कैदियों के लिए रहने व खाने के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है। साथ ही रणजीत सिंह चौटाला ने आज हुई बैठक को लेकर कहा कि नारनौल हुडा सेक्टर में बनाए गए मकान के आगे अतिक्रमण किया हुआ था। जिसे हटाए जाने की प्रक्रिया जारी है साथ ही उन्होंने कहा कि हुडा में बेहतर व्यवस्था हो सीवर लाइन पानी की कोई समस्या न रहे इसके लिए जिला उपयुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी बना दी गई है और इस कमेटी के तहत हुडा की सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान भी करवाया जाएगा।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें