Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में नाबालिग लड़की का रेप, दादा ने दिया घटना को अंजाम, 3 माह की हुई गर्भवती, तांत्रिक क्रिया कर पिता में भूत डालने की दी धमकी

December 26, 2024

हरियाणा में नाबालिग लड़की का रेप, दादा ने दिया घटना को अंजाम, 3 माह की हुई गर्भवती, तांत्रिक क्रिया कर पिता में भूत डालने की दी धमकी

हरियाणा के पानीपत में नाबालिग लड़की का बलात्कार उसके ही दादा ने कर उसे गर्भवती कर दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब पेट में दर्द होने पर जांच करवाई गई। डॉक्टर्स ने जांच में पाया कि नाबालिग लड़की 3 माह से गर्भवती है।

 

दरअसल लड़की के दादा का भाई रिश्ते का दादा, जिसे किशोरी दादू कहकर बुलाती थी। आरोपी परिजनों को बहला–फुसलाकर लड़की को अपने साथ शहर ले गया। जहां उसने रेप की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद लड़की को धमकी देकर आरोपी ने चुप करवा दिया।

लड़की का पिता किसी बीमारी से ग्रसित था। जिसके आधार पर आरोपी ने कहा कि वह उसे तांत्रिक विद्या से उसे ठीक कर सकता है। इसी बात के झांसे में पूरा परिवार आ गया और लड़की को आरोपी के साथ भेज दिया। आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद लड़की से कहा यदि किसी को बताया तो उसके पिता में तांत्रिक क्रिया से भूत डाल देगा। जिससे लड़की डरकर उसके कहे अनुसार अब करती रही।

 

जब लड़की वापस आई तो वह बीमार रहने लगी। मां ने ध्यान दिया तो पाया कि वह गर्भवती है। जिसके बाद उसे पूछा गया तो लड़की ने अब बता दिया। जिसके बाद पुलिस को मामले की शिकायत दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान राजेश के रूप में हुई है। वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है। उसके खिलाफ थाने में कई मामले दर्ज है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें