Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

महेंद्रगढ़ के राशन डिपो पर बाजरा के बैग में मिले कंकर-पत्थर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

November 13, 2024

महेंद्रगढ़ के राशन डिपो पर बाजरा के बैग में मिले कंकर-पत्थर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Ration Depot in Mahendragarh : महेंद्रगढ़ के जेरपुर गांव में राशन डिपो धारक से बाजरा उठाने के दौरान बैगों में कंकर और पत्थर मिलने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। कंस्ट्रक्शन सोसायटी लिमिटेड के ठेकेदार पवन कुमार ने खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक, नारनौल को पत्र लिखकर इसकी शिकायत की है। ठेकेदार पवन कुमार ने बताया कि जब वे विभागीय आदेशों के अनुसार डिपो से बाजरा उठाने पहुंचे, तो बैगों में कंकर और पत्थर पाए गए।

Ration Depot in Mahendragarh

उन्होंने इसे डिपो धारक की ओर से की गई बदनीयती बताया, ताकि ठेकेदार और विभाग के अधिकारियों को बदनाम किया जा सके। शिकायत में पवन कुमार का कहना है कि जिन बैगों में कंकर और पत्थर पाए गए हैं, उनकी सिलाई हाथ से की गई है, जबकि विभाग हमेशा मशीन द्वारा सिलाई किए हुए बैग ही डिपो धारकों को आपूर्ति करता है। पवन कुमार ने मामले की जांच और दोषी डिपो धारक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें