Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जमीनी विवाद को लेकर सगे भाइयों ने बड़े भाई पर किया जानलेवा हमला आई गंभीर चोटें टूटा पैर केस दर्ज

December 5, 2023

जमीनी विवाद को लेकर सगे भाइयों ने बड़े भाई पर किया जानलेवा हमला आई गंभीर चोटें टूटा पैर केस दर्ज

मेवात: जमीनी विवाद को लेकर मेवात जिले के रवा गांव में सगे भाइयों द्वारा बड़े भाई पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हम पति पत्नी फिरोजपुर झिरका बाजार से अपने घर को जा रहे थे तब हम गांव रवा के अड्डे पर टेम्पू से उतरे तो सलमू, मुस्ताक, रुक्कम निवासी रवा जो मेरे सगे छोटे भाई हैं पहले से ही हममशवरा करके अपने हाथों में लाठी-डंडों को लेकर खड़े थे।

जैसे ही हम थोड़ी दूर चले तो उपरोक्त सभी मेरे पर टूट पड़े और लाठी-डंडो से बुरी तरह से मारपीट की उन्होंने ने मुझे बहुत बुरे तरीके से मारा पिटा। उन्होंने बताया कि उपरोक्त मेरे भाइयों ने हमारा जीना हराम कर रखा है। मेरे से जमीन को लेकर रंजिश रखते हैं और उन्हाेंने मेरे साथ पहले भी कई बार मारपीट की है और कई बार गांव के मौजिजान लोगो के साथ पंचायत हुई है लेकिन दोषीयान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। मुझे गांव के लोगो ने बचाया नही तो वह लोग मुझे जान से खत्म कर देते ।मौके पर गांव के लोगो ने 112 नं पर फोन किया जो कि मोके पर पहुंचे और वारदात का मुआयना किया उसके बाद मेरे को सरकारी हास्पीटल फिरोजपुर झिरका ईलाज के लिए ले जाया गया।

जहां पर एम एल आर काटी गई उसके बाद माडीखेडा हास्पीटल रेफर कर दिया जहां पर ईलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि मेरे सात लडकिया और एक छोटा सा लड़का है जिसको मेरे भाई जान से मारने की बात करते है। ताकि विरासत उनके नाम आ जाए वह मुझ से फर्जी तरीके से जमीन पर दस्तखत कराना चाहते हैं। इसलिए मेरे साथ मारपीट की मारपीट में मेरा पैर टूट गया और कई जगह पर गंभीर चोट आई हैं। पुलिस ने शिकायत का आधार पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें