Site icon Dainik Savera Times

हर वाहन व ब्लैक स्पॉट पर लगाए जाएंगे रिफ्लेक्टर टेप, हादसों में होगी कमी

यमुनानगर: रोट्रेक्ट यमुनानगर द्वारा ब्लाइंड स्पॉट्स चिन्हित कर रिफ्लेक्टर टेप लगाने और वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने के लिए प्रोजेक्ट रिफ्लेक्ट सेफ बी सीन, बी सेफ अभियान शुरू किया गया, जिसकी शुरूआत मेयर आवास से मुख्य अतिथि मेयर सुमन बहमनी और पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने ऑटो रिक्शा व अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाकर की गई। अभियान के दौरान मेयर सुमन बहमनी, पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, यातायात प्रभारी कुशल पाल व रोट्रेक्ट यमुनानगर के पदाधिकारियों ने मॉडल टाउन में घूम रहे ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा, रेहड़ी व अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए।

मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है। कुछ दिन बाद सडकों पर कोहरा दिखाई देने लगेगा। कोहरे के कारण सडक पर दृश्यता बेहद कम हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावनाएं कई गुना बढ़ जाती हैं। शहर में काफी वाहन ऐसे है, जिसमें इंडीगेटर, रिफ्लेक्टर नहीं होते, जिसके चलते हादसे होते है। अक्सर देखा गया है कि बड़े वाहन चलते-चलते अचानक खराब हो जाते हैं और सड़क के बीचों-बीच खड़े हो जाते हैं। संस्था द्वारा जहां वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे है। वहीं, शहर के चौकों के पास डिवाइडर, ब्लैक स्पॉट व अन्य स्थानों पर भी रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे।

पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने कहा कि संस्था द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर रिफ्लैक्टर लगाने का कार्य बहुत सराहनीय है। ये टीमें सडक दुर्घटनाओं को रोकने में अहम भूमिका निभाएगी और जिले में सुरक्षित यातायात व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाएगी। मौके पर आयुष विभाग के पूर्व निदेशक डॉ. सतपाल बहमनी, पार्षद विभोर पाहुजा, रविंद्र सिंह, रोट्रेक्ट यमुनानगर के चेयरपर्सन शिवांश गुप्ता, प्रधान कार्तिक मलिक, मन्नु, तन्मय, अविकांत, छावी, ध्रुव, भानू, रिषभ, निखिल, अदिति, गौतम, पर्थ, सौरभ, शिवम मित्तल आदि मौजूद रहें।

ये भी पढ़ें : Petrol Diesel Price: रविवार को बदले पेट्रोल-डीजल और CNG के दाम, जानें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Exit mobile version