Site icon Dainik Savera Times

गणतंत्र दिवस को लेकर हरियाणा में तय हुआ पूरा कार्यक्रम, जानिए किस जिले में कौन फहराएगा तिरंगा

Republic Day complete program for Haryana

Republic Day complete program for Haryana

हरियाणा डेस्क: गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर हरियाणा सरकार ने राज्यभर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। 26 जनवरी को प्रदेश के सभी जिलों में भव्य समारोह आयोजित होंगे, जहां राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, मंत्री और सांसद राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

पंचकूला में राज्यपाल, गुरुग्राम में सीएम करेंगे ध्वजारोहण

राज्य स्तरीय समारोह पंचकूला में आयोजित किया जाएगा, जहां हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुग्राम में गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे और तिरंगा फहराएंगे।

इसके अलावा, प्रदेश के नवगठित जिले हांसी में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को ध्वजारोहण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अन्य जिलों में भी मंत्री और सांसद अलग-अलग समारोहों में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

इन केंद्रीय मंत्रियों को नहीं मिली जिम्मेदारी

जारी सूची के अनुसार केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और कृष्ण पाल गुर्जर का नाम इस बार ध्वजारोहण करने वाले मुख्य अतिथियों में शामिल नहीं है, जिसे लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा भी शुरू हो गई है।

ये भी पढ़ें: नितिन नबीन के BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बयान

दिल्ली में हुई तैयारियों की समीक्षा बैठक

गणतंत्र दिवस समारोह को सफल और भव्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नई दिल्ली में मंत्रियों के साथ एक अहम बैठक की। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आम जनता की सहभागिता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सरकार की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि सभी जिलों में समारोह गरिमामय और सुचारु ढंग से आयोजित किए जाएं।

Exit mobile version