Site icon Dainik Savera Times

शराब के झगड़े में होटल कर्मी की हत्या, आरोपी की तलाश शुरू

रेवाड़ी। सदर थाना क्षेत्र के गांव काकोड़िया में मंगलवार रात एक होटल कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, हत्या के आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें: रोहतक स्कूल में 9वीं छात्रा की छत से गिरने से हालत गंभीर

जानकारी के अनुसार गोकलगढ़ गांव के कुछ युवक मंगलवार रात होटल पहुंचे और वहां काम कर रहे महेश, निवासी आलमपुर, बहरोड़, राजस्थान के साथ विवाद करने लगे। इस दौरान झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया और गोकलगढ़ का एक युवक महेश के सिर पर गोली चला दी। गोली लगते ही महेश की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक महेश और आरोपितों के बीच दिन में ही शराब के ठेके के सेल्समैन के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस अब हत्या के कारण और आरोपितों की पहचान की पुष्टि कर रही है। मौके पर पुलिस द्वारा दबिश और आरोपी तलाश जारी है।

Exit mobile version