Site icon Dainik Savera Times

रिटायर्ड सीआरपीएफ के जवान पर देर रात हमला, तेजधार हथियार से हत्या, मौके पर ही मौत

रेवाड़ी में दो नकाबपोश बदमाशों ने रिटायर्ड सीआरपीएफ के जवान पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम दे आरोपी मौके से फरार हो गए। इससे पहले की जवान के परिजन आरोपियों को देख या पकड़ पाते आरोपी घटनास्थल से भाग चुके थे।

मृतक की पहचान गांव जैनाबाद निवासी 65 वर्षीय निहाल सिंह के रूप में हुई है। जो बुधवार रात अपने कमरे में सो रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार हो दो बदमाश आए और सीधा निहाल सिंह के कमरे की तरफ बढ़ गए। आरोपियों ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था।

आरोपियों ने करने में घुसते ही निहाल सिंह और हमला।बोल दिया। तेजधार हथियार सेवक एक के बाद एक कई घातक वार किए। निहाल के चिल्लाने की आवाज सुन कर पत्नी और बेटे आरोपियों को देखते हुए बाहर आए तब तक आरोपी भाग चुके थे।

शोर मचाने पर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। हमले में निहाल सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, सूचना मिलते ही खोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक विभाग को भी बुलाया गया।

शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अभी तक बदमाशों की पहचान के लिए कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। गांव में लगे सीसीटीवी से भी कोई सबूत हाथ नहीं आया है। मामले की जांच जारी है।

Exit mobile version