रेवाड़ी में दामाद ने ससुराल में घुस कर आतंक मचाया। तेजधार चाकू से पत्नी के पूरे परिवार पर हमला कर दिया। आरोपी ने पत्नी की भाभी, मां, पिता और भाई पर तेजधार चाकू से हमला किया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपी ने पत्नी को भी नहीं छोड़ा उस पर भी हमला किया गया है।
शहर की गुरतेज सोसायटी निवासी ज्योति ने बताया कि 5 अगस्त को ज्योति का पति सुमित उसके घर आया था। दरवाजा खोलते ही सुमित ने ज्योति की कलाई पर वार कर दिया। जिसे देख भाभी और मां बचाने आई। उन पर भी हमला कर दिया। हमले को देख पिता और भाई आए तो उनके सीने पर चाकू से कई वार कर दिए।
ज्योति और सुमित के बीच तलाक का केस और बच्चों की कस्टडी को लेकर विवाद चल रहा था। मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है। ज्योति की जिंद निवासी सुमित से 10 जून 2019 को शादी हुई थी। इस शादी से ज्योति के दो बच्चे है। जिन्हें आरोपी अपने पास रखना चाहता था। इस मामले को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।
ज्योति आपसी सुलह के बाद अपने ससुराल जिंद में रह रही थी। जोकि 4 अगस्त को मायके रेवाड़ी अपने भाई के घर आई थी। जहां आरोपी ने उसके भाई और पिता को जान से मारने के इरादे से अचानक हमला बोल दिया। जब आरोपी को पकड़ने की कोशिश की गई तो वह मौके से फरार हो गया।
जिसके बाद ज्योति ने ही अपनी भाभी के साथ मिलकर मां सुषमा, पिता और भाई को रेवाड़ी के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवा कर पुलिस को सूचना दी। कसौला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुमित, सुमित की बहन पूजा और उसके पति तनु के खिलाफ धारा 115(2), 118(1), 333, 351(2), 3(5) बी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
जांच अधिकारी ASI धर्मेंद्र ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल।पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए गए है। परिजनों के भी बयान दर्ज किए गए है। आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। आदोपियों की तलाश जारी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...