Site icon Dainik Savera Times

रेवाड़ी: पुलिस ने 4.5 करोड़ रुपए की नकदी लूटने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार

रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गुजरात की एक कंपनी के कर्मचारियों को बंधक बनाकर 4.5 करोड़ रुपये की नकदी लूटने की वारदात में शामिल एक और आरोपी को सीआईए-1 टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान यूपी के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर निवासी मोहम्मद यूनुस उर्फ ​​भूरा के रूप में हुई है।

रेवाड़ी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुजरात के मेहसाणा जिले के उंजा निवासी करण पटेल 20 सितंबर 2018 की रात को अपने साथी गजेंद्र राठौर के साथ कंपनी की कार में दिल्ली से अहमदाबाद जा रहे थे। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर धारूहेड़ा के पास कुछ लोगों ने उन्हें बंधक बना लिया और उनकी कार व कंपनी के साढ़े चार करोड़ रुपये लूट लिए। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने पहले ही लूट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटी गई।

रकम में से करीब 2 करोड़ 52 लाख रुपये बरामद कर लिए थे। गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद जावेद ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने लूटी गई रकम में से 15 लाख रुपये अपने मामा मोहम्मद यूनुस उर्फ ​​भूरा को दिए थे। इस मामले में सीआईए-1 टीम ने एक अन्य आरोपी यूपी के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर निवासी मोहम्मद यूनुस उर्फ ​​भूरा को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को रेवाड़ी कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Exit mobile version