Site icon Dainik Savera Times

रेवाडी पुलिस ने अवैध हथियार के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Punjabi woman arrested in America.

Punjabi woman arrested in America.

रेवाड़ी (बीडी अग्रवाल) : रेवाड़ी थाना शहर पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव ढालियावास निवासी इन्द्रजीत उर्फ चुरी व मोहल्ला बंजारवाडा रेवाडी निवासी शिव उर्फ शिवा के रूप में हुई है।

जांचकर्ता ने बताया कि गत 15 दिसंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि इन्द्रजीत उर्फ चुरी निवासी गांव ढालियावास व शिव उर्फ शिवा निवासी मोहल्ला बंजारवाडा रेवाडी जो अपराधी किस्म का लड़के है। जिसके पास अवैध हथियार है। जो वह अभी काका बेकरी रेलवे रोड रेवाडी के पास किसी के इंतजार में बैठे हुए है।

जिस सूचना पर तुरंत रेडिंग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंच कर साथी मुलाजमान की मदद से आरोपियों को काबू करके नाम पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम इन्द्रजीत उर्फ चुरी निवासी गांव ढालियावास व शिव उर्फ शिवा निवासी मोहल्ला बंजारवाडा रेवाडी बतलाया। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा, एक अवैध देशी पिस्टल व दो जिन्दा रोंद बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना शहर रेवाडी में शस्त्न अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपियों को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। जांचकर्ता ने बताया की आरोपी इन्द्रजीत उर्फ चुरी के खिलाफ पहले भी थाना शहर रेवाडी, माडल टाऊन व धारूहेडा में आर्म एक्ट ,स्नेचिंग,चोरी व मारपीट के 17 मामले दर्ज है। इसी प्रकार आरोपी शिव उर्फ शिवा के खिलाफ भी थाना शहर रेवाडी, माडल टाऊन व धारूहेडा में आर्म एक्ट ,स्नेचिंग,चोरी व मारपीट के 4 मामले दर्ज है।

Exit mobile version