Site icon Dainik Savera Times

रेवाड़ी: शराब का ठेका खोलने का ग्रामीणों ने किया विरोध, जिला उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

रेवाड़ी(महेंद्र भारती): रेवाड़ी के खोल ब्लॉक के गांव प्राणपुरा में शराब का ठेका खोलने का ग्रामीणों ने विरोध किया हैं। ठेकेदार द्वारा सड़क किनारे आबादी के समीप शराब का ठेका खोलने की तैयारी की जा रही हैं। जिसको लेकर ग्रामीणों ने आपत्ति जताते हुए जिला उपायुक्त राहुल हुड्डा को एक ज्ञापन सौंपकर शराब ठेका नही खोलने की मांग की है।

सरपंच रेणु बाला ने बताया कि हमारे गांव में पहले शराब ठेका नही था लेकिन अब सरकार यहां ठेका खोलना चाहती हैं। गांव के इस मुख्य रोड पर स्कूल और प्राचीन मंदिर बना हुआ हैं। शराब ठेका खुलने से गांव की महिलाओं और स्कूल जाने वाली बेटियों को भी नशेड़ियों की फबत्तियों का शिकार होना पड़ेगा।

इसलिए आज ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर मांग की गई है कि उनके गांव में शराब ठेका ना खोला जाए। गांव में पहले शराब का ठेका नही था तो अब क्यों खोला जा रहा हैं। इसका साफ़ संकेत हैं की सरकार हमें शराबी बनाना चाहती हैं। अगर सरकार उनकी बात को मानते हुए इस ठेके को रद्द नहीं करती है तो वह बड़ा आंदोलन करेंगे।

Exit mobile version