Site icon Dainik Savera Times

Rice Mill मालिक ने किया करोड़ों के धान का घोटाला”, Food and Supply Offices ने कराया मामला दर्ज

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में एक राइस मिल मालिक द्वारा 3 करोड़ 29 लाख से अधिक का घोटाला किया जाने का मामला प्रकाश में आया है। फूड सप्लाई विभाग के इंस्पेक्टर ने इस संबंध में प्रताप नगर थाना में मामला दर्ज करवाया है।

बताया जा रहा है कि फूड एंड सप्लाई विभाग द्वारा मां शाकंभरी राइस मिल को जो धान दी गई थी उसमें से जब जांच की गई तो 38019 बैग कम पाए गए। जिसकी कीमत 3 करोड़ 29 लाख रुपए बताई जा रही है। फूड सप्लाई विभाग के इंस्पेक्टर मनोज यादव ने बताया कि जांच में ये धान कम पाई जाने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई और पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया है।

पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वास्तव में फूड एंड सप्लाई विभाग अलग-अलग राइस मिल मालिको को धान देता है जिसे राइस मिल मालिकों द्वारा चावल के रूप में वापस किया जाता है। इसी बीच कुछ राइस मिल मालिक बाहर से सस्ते चावल मंगवाकर उसे सरकार को दे देते हैं। जिससे सरकार को भारी नुकसान होता है।

Exit mobile version