Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सड़क दुर्घटना में मौत मामला: 50 लाख मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग को लेकर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी

December 8, 2023

सड़क दुर्घटना में मौत मामला: 50 लाख मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग को लेकर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी

फरीदाबाद: नगर निगम सफाई कर्मचारी की सड़क दुर्घना में हुई मौत के मामले में पहले तो सभी ने मृतक को आत्म की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया और फिर मुआवजे की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी धरने पर बैठे गए।इस मौके पर सफाई कर्मचारियों के नेताओं ने नगर निगम अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि सफाई का काम करते समय सड़क दुर्घटना में नगर निगम की सफाई कर्मचारी की मौत के बाद भी नगर निगम के किसी अधिकारी ने उनसे ना तो फोन पर संपर्क किया और ना ही कोई आधिकारिक उनसे मिलने के लिए यहां पहुंचा है।

इस मौके पर हरियाणा सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान नरेश शास्त्री फरीदाबाद नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के प्रधान गुरचरण खांडीया और पूर्व प्रधान बलबीर बाल गुहेर ने चेतावनी देते हुए कहा की वह मृतक के परिवार में एक सदस्य को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपए की वह निगम प्रशासन से मांग करते हैं और यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो यह धरना चाहे कितना भी लंबा चले इसी गेट पर चलता रहेगा । वहीं उन्होंने कहा की सतीश अपने घर में कमाने वाले इकलौता सदस्य था जिसकी तीन बेटियां है और पत्नी सहित उसके एक बुजुर्ग पिता बेसहारा हो गए हैं ।

वहीं उन्होंने कहा कि जो अधिकारी अपने कर्मचारियों के प्रति संवेदना नहीं रखते और जो मिलने तक नहीं आए ऐसे कर्मचारियों का यहां से तबादला कर देना चाहिए क्योंकि ऐसे ही कर्मचारियों के चलते सरकार की छवि खराब होती है इसलिए सरकार को इसकी और ध्यान देना चाहिए जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा किया जाए ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें