Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

महेंद्रगढ़ से चंडीगढ़ की राह हुई आसान, AC बस सेवा शुरू

October 15, 2023

महेंद्रगढ़ से चंडीगढ़ की राह हुई आसान, AC बस सेवा शुरू

अब महेंद्रगढ़ से चंडीगढ़ की राह आसान हो गई है। हरियाणा रोडवेज़ विभाग द्वारा आज चंडीगढ़ के लिए महेंद्रगढ़ शहर के बस स्टैंड से पहली एसी बस सेवा शुरू की गई है। यह बस महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से प्रतिदिन सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी ओर यही बस चंडीगढ़ से वापस दोपहर 3 बजे चलेगी और महेंद्रगढ़ पहुंचेगी। अब जिले से प्रदेश की राजधानी के लिए कुल 12 बसें हो गई है।

इनमें से पांच बसें राज्य परिवहन डिपो नारनौल से और सात बसें महेंद्रगढ़ शहर के बस स्टैंड से होकर वाया नेशनल हाइवे 152-डी पर से होकर गुजरेंगी। सामाजिक संगठनों ने महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर एसी बस के पहुंचने पर फूल मालाओं से बस का स्वागत किया और लड्डू बाटें साथ ही रोडवेज विभाग के अलावा भाजपा सरकार की प्रशंसा की। सामाजिक संगठनों ने एक सप्ताह पहले रोडवेज महाप्रबंधक से प्रदेश की राजधानी के लिए एसी बस चलाने के लिए मांग उठाई थी। रोडवेज महाप्रबंधक नवीन शर्मा ने रविवार से इस बस के संचालन के आदेश कर दिए थे। बस अड्डा इंचार्ज वेद प्रकाश यादव ने बताया कि लोगों की मांग को देखते हुए राज्य परिवहन के महाप्रबंधक नवीन शर्मा की ओर से एक एसी बस सेवा चंडीगढ़ के लिए शुरू कर दी गई है। महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से बस प्रतिदिन सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर चलेगी और इस बस में कोई भी पास मान्य नहीं होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें