Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

CET परीक्षा के लिए चलाई गई रोडवेज बसें, परीक्षार्थियों को समय पर सेंटरों तक पहुंचाया गया

October 22, 2023

CET परीक्षा के लिए चलाई गई रोडवेज बसें, परीक्षार्थियों को समय पर सेंटरों तक पहुंचाया गया

झज्जर: सीईटी परीक्षा देने गए परीक्षार्थियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए इस बार झज्जर रोड़वेज विभाग ने खास इंतजाम किए थे। सुबह और शाम की शिफ्ट के लिए सरकारी बसों के साथ-साथ प्राईवेट बसों को भी हॉयर कर परीक्षार्थियों को उनके सेंटर तक भेजा गया। अधिकारियों ने कहा कि सरकार की तरफ से इस बारे में सख्त आदेश थे। जिनकी अनुपालना के लिए विभाग बीती रात से ही तैयार था। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विभाग ने बीती रात से ही 70 बसों के पेयर का इंतजाम किया गया था।

बता दें कि 21 और 22 अक्टूबर को प्रदेश में सीईटी परीक्षा के लिए सेंटर बनाए गए है। वहीं दोनों दिन परीक्षार्थियों को उनके गनतव्य तक पहुंचाने के लिए रोडवेज बस फ्री सेवाएं दे रही है। नारनौल,महेन्द्रगढ़,पानीपत,सोनीपत सहित पांच सेंटरों पर विभाग की तरफ सेहर सेंटर पर दो-दो इंस्पेक्टर की डयूटी भी लगाई गई है। ताकि कोई चालक व परिचालक कोताही न बरते और परीक्षार्थियों को भी कोई परेशानी न हो। अधिकारियों ने ये भी कहा कि अगर इस मामले में कोई चालक या परिचालक कोताही बरतते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें