Site icon Dainik Savera Times

रोहतक में रोडवेज कर्मी के साथ मारपीट, नगदी भी लूटी, लड़की ने टिकट लेने से किया मना, बिना पास दिखाए स्वयं को बताया विद्यार्थी

हरियाणा के रोहतक में रोडवेज कर्मी के साथ दिन–दहाड़े मारपीट और गुंडागर्दी की गई। आरोपी मारपीट के बाद कंडक्टर से नगदी भी छीन कर भाग गए। बस झज्जर से चंडीगढ़ की तरफ जा रही थी। मामला बस में यात्राबकार रही एक लड़की से जुड़ा है।

 

दरअसल बस कंडस्टर बस में यात्रा कर रही एक लड़की से टिकट लेने को कहा है जिस पर लड़की स्वयं को विद्यार्थी बता देती है। जब कंडक्टर ने लड़की से विद्यार्थी पास मांगा तो लड़की ने पास दिखने से मना कर दिया, और झगड़ा करने लगी। इसके साथ ही लड़की ने कंडक्टर को आगे जाकर देख लेने की धमकी भी दी।

 

कंडक्टर ने अपनी पहचान झज्जर के रामनगर मोहल्ला निवासी राजबीर बताई है। राजबीर ने बताया कि वह हरियाणा राज्य परिवहन विभाग में बतौर परिचालक कार्यरत है। राजबीर ने बताया की हमले वाले दिन बस झज्जर से चंडीगढ़ वाया रोहतक जा रही थी, और बस को चालक अनिल कुमार चला रहा था।

 

जैसे ही बुआ दिल्ली बायपास पर रुकी वैसे ही 8 से 10 लड़के हाथों में लाठी–डंडे ले कर आ गए, और उस पर हमला करने लगे। आरोपियों ने बस कंडक्टर को बुरी तरह पीटा। जिससे कंडस्टिर राजबीर बुरी तरह जख्मी हो गया। जैसे तैसे सवारियों ने उसे बचाया। जिसके बाद लड़के उसे जान से मारने की धमकी देकर और उसके पास मौजूद किराए से जुटी नगदी लेकर फरार हो गए।

जब आरोपी चले गए तो लड़की ने तंज कसते हुए कहा कि “देख लिया पास”।जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। शिकायत देते हुए घायल कंडक्टर राजबीर ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ ड्यूटी के दौरान मारपीट की ओर 10000 हजार रूपय छीन कर भाग गए।पुलिस ने मामले की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version