Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

8.50 लाख कैश और 11 तोले सोने की डकैती मामला, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

February 14, 2024

8.50 लाख कैश और 11 तोले सोने की डकैती मामला, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

आपको बता दे कि, महिला और एक युवक ने डकैती की पूरी योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया। सीआईए इंचार्ज अनेश कुमार ने बताया कि गुरुग्राम के रहने वाली नजमुल हक, बिहार के कटिहार के रहने वाला एमडी वीरेन और पश्चिम बंगाल निवासी शहनाज को गिरफ्तार किया है।

नजमुल गुरुग्राम के सेक्टर-32 में रहता है और एक होटल में सेफ है। वहीं वीरेन भी गुरुग्राम में रहता है और वहां पर ऑटो चलाता है। शहनाज इन दिनों यमुनानगर के गांव भगवानगढ़ में किराए पर रहती है। वह समता प्लाईवुड फैक्टरी में नौकरी करती है। वहां पर पीड़ित फजरूल ने लेबर का ठेका लिया हुआ है। महिला के साथ वहां पर उसका रिश्तेदार हुसैन और समीर भी काम करता हैं।

महिला और हुसैन और समीर को पता था कि उनके ठेकेदार के पास काफी पैसा है और वह घर पर रखता है। इसको लेकर डकैती की योजना बनाई। आरोपियों ने अपने जानकार गुरुग्राम में रहने वालों से संपर्क किया। कुल 10 लोगों ने मिलकर डकैती की। चार बाहर खड़े थे और छह युवक अंदर थे। महिला ने डकैती करने वालों को अपने घर पर ठहराया था। हालांकि महिला डकैती करने के लिए पीड़ित के घर पर नहीं गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें