Site icon Dainik Savera Times

रोहतक: कलानौर के पास राजस्थान की बस में लगी आग, बाल-बाल बची 50 सवारियां

रोहतक: जिला के रोहतक-भिवानी रोड पर कलानौर निगाना मोड़ के नजदीक सोमवार अल सुबह राजस्थान की एक बस में अचानक ही आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। लेकिन बस ड्राइवर ने तुरंत बस को रोककर सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस बस में 50 सवारी थी। आग की वजह से बस पूरी तरह से जलकर राख हो गई। बाद में फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। सोमवार अल सुबह राजस्थान नंबर की एक बस 50 सवारियों को लेकर रोहतक की ओर आ रही थी। यह बस जैसे ही कलानौर के नजदीक निगाना मोड़ के पास पहुंचा तो अचानक ही आग लग गई। आग लगने से बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

आग को देखकर ड्राइवर ने समझदारी का परिचय देते हुए बस को सड़क के साइड में लगा दिया और सभी सवारियों को नीचे उतार दिया। हालांकि आग पर काबू पाने की कोशिश नाकाम हो गई। कुछ ही देर में आग ने पूरी बस में अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की सूचित किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। वहीं, से सड़क पर मौजूद एक घर व दुकान का अगला हिस्सा भी आग की चपेट में आ गया। दुकान व घर के बाहर लगे बिजली के मीटर, मुख्य गेट, बिजली की तारों और एक निजी कंपनी की वाईफाई इंटरनेट कनेक्शन की वायर भी आग की चपेट में आ गई।

ये भी पढ़ें- Smartphones Under 20K: Motorola से लेकर Realme तक! बस इतने में मिलेंगे ये धांसू स्मार्टफोन, देखें लिस्ट

Exit mobile version