Site icon Dainik Savera Times

रोहतक: नहर में मिले दो बास्केटबॉल खिलाड़ी चचेरे भाइयों के शव, परिवार ने हत्या का जताया संदेह”

Members of the Garda sub aqua unit at the Grand Canal in Fonthill, Dublin, as suspected body parts have been discovered by gardai investigating the murder of a 33-year-old Kenneth O'Brien, who was reported missing on Friday January 15, a few weeks after returning from Australia, his torso was found in a suitcase in the Grand Canal near Celbridge, Co Kildare, the following day. PRESS ASSOCIATION Photo. Picture date: Monday January 25, 2016. See PA story POLICE Torso Ireland. Photo credit should read: Brian Lawless/PA Wire

रोहतक। हरियाणा के रोहतक जिले के धामड़ गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब भालौठ ब्रांच नहर से दो मासूम चचेरे भाई बास्केटबॉल खिलाड़ियों के शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान 15 वर्षीय रिषभ और उसके 13 वर्षीय चचेरे भाई रौनक के रूप में हुई है।

परिवार पर गहरा दुख तब टूटा जब रिषभ के दादा और दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त अधिकारी सतबीर सिंह ने आरोप लगाया कि दोनों बच्चों को नशा पिलाकर साजिशन हत्या की गई और बाद में लाशों को नहर में फेंक दिया गया। खास बात यह है कि दोनों भाई अपने-अपने परिवार के इकलौते वारिस थे।

जानकारी के अनुसार, रिषभ और रौनक रोजाना गांव के स्टेडियम में बास्केटबॉल खेलने जाया करते थे। सोमवार शाम को भी वे खेल के लिए घर से निकले थे। लेकिन देर रात तक वापस न आने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। अगले दिन दोपहर में दोनों के शव नहर से बरामद किए गए।

घटना के बाद से पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजन इसे हत्या मान रहे हैं और आरोप है कि गांव के ही कुछ युवकों ने उन्हें बहकाकर शराब पिलाई और जान से मार दिया। पुलिस ने संदेह के आधार पर कई युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Exit mobile version