रोहतक: हरियाणा के रोहतक रोहतक जिले में बदमाशों को पुलिस का कोई खौफ नहीं वे आसानी से घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। ऐसी ही एक घटना रोहतक जिले के गांधरा गांव में हुई, जहां गांव के बस स्टैंड पर दिन दिहाड़े युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। घटना को अंजाम दे यह कर सवार बदमाश फरार हो गए।
फिलहाल युवक को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। वही बस स्टैंड की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे में फायरिंग की घटना कैद हो गई है। इस मामले में सांपला थाना पुलिस जांच करने में जुटी हुई है। फायरिंग की इस घटना के पीछे आपसी रंजिश का कोई मामला बताया जा रहा है।

