Site icon Dainik Savera Times

रोहतक एनकाउंटर में चार आरोपी गिरफ्तार, विदेश से ऑपरेट हो रहा गैंग बेनकाब

Punjabi woman arrested in America.

Punjabi woman arrested in America.

हरियाणा डेस्क: आज सुबह जसिया-धामड़ रोड पर रोहतक पुलिस के एक बड़ी सफलता हाथ लगी। जिसमें मुठभेड़ के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को काबू किया, जबकि एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पूछताछ में सामने आया कि यह पूरा गैंग विदेश में बैठे झज्जर निवासी अक्षय के इशारे पर काम कर रहा था, जिसने जेल में बंद नरेश उर्फ सेठी के माध्यम से रोहतक के एक कपड़ा व्यापारी पर फायरिंग की साजिश रची थी।

जेल और विदेश से जुड़ा नेटवर्क

सूत्रों के अनुसार, झज्जर जेल में बंद नरेश उर्फ सेठी को अक्षय ने व्यापारी की दुकान के बाहर फायरिंग करने का “टारगेट” सौंपा था। नरेश ने यह काम सांपला निवासी साहिल को दिया, जो करीब ढाई महीने पहले ही हाईकोर्ट से जमानत पर रिहा हुआ था। साहिल ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की तैयारी शुरू की थी।

योजना बनाते ही पुलिस ने दबोचा

बता दें कि आज जसिया-धामड़ रोड स्थित कोठरे के पास आरोपी फायरिंग की योजना बना रहे थे। पुलिस को सूचना मिलते ही घेराबंदी की गई और मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान साहिल के पैर में गोली लगी, जबकि उसके चार साथी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

ये भी पढ़ें: पूर्व DIG भुल्लर पर CBI की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट ने दी 14 दिन की न्यायिक हिरासत

हथियार और कार बरामद

पुलिस ने मौके से एक देसी पिस्तौल, तीन कारतूस, अन्य हथियार और एक कार बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है —

प्रवीण, निवासी सांपला

गौरव शर्मा, निवासी वार्ड नं. 13, सांपला

मोहित उर्फ काला, निवासी खेड़ी सांपला

सन्नी उर्फ चमरा, निवासी देव कॉलोनी, सांपला

गैंग के नेटवर्क की पड़ताल जारी

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि गैंग का संचालन विदेश में बैठे अक्षय के इशारों पर होता है, जबकि जेल में बंद नरेश इसका मुख्य संपर्क सूत्र है। पुलिस अब इस गैंग के वित्तीय लेनदेन और अन्य सहयोगियों की भी जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें : आज का राशिफल: कुछ राशियों को मिलेंगे नए मौके, कुछ को धैर्य से लेना होगा काम

Exit mobile version