Site icon Dainik Savera Times

रोहतक में किसान से 5 लाख की रंगदारी की मांग, हथियार दिखाकर दी जान से मारने की धमकी

haryana rohtak news

haryana rohtak news

हरियाणा : रोहतक जिले के किलोई गांव में एक किसान से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही कुछ युवकों ने किसान से 5 लाख रुपये की मांग की और रकम न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घर पहुंचकर दी धमकी

किलोई निवासी किसान सतीश, जो खेती के साथ-साथ अपने घर के बाहर बनी दुकान किराए पर देते हैं, उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले गांव के चार युवक हनी, अमित उर्फ बाबर, शक्तिमान उर्फ रोहित और विक्की उर्फ गोंडर उनके घर आए। आरोपियों ने उनसे 5 लाख रुपये देने की मांग की और मना करने पर जान से मारने की धमकी दी।

ये भी देखें :

किराएदार को भी किया डराने का प्रयास

किसान के अनुसार, आरोपियों की धमकी के बाद उन्होंने दुकान खाली कराने के लिए किराएदार को कह दिया। अगले दिन जब किराएदार ने दुकान खोली, तो आरोपी वहां पहुंच गए और बंदूक दिखाकर पूछा कि दुकान किसके कहने पर खोली गई है। इसके बाद दुकान को बंद करवा दिया गया।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

मामले की शिकायत मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने चारों नामजद युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

ये भी पढ़ें :

 

Exit mobile version