रोहतक। रोहतक ऑनर किलिंग मामले में पुलिस ने गुरुवार रात बड़ी कार्रवाई की। लाढौत-बोहड़ रोड पर मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को पकड़ लिया। सभी आरोपी पैरों में गोली लगने से घायल हुए और PGIMS में भर्ती हैं।
ये भी पढ़ें: विदेश में नौकरी का झांसा, युवक से लाखों की ठगी का खुलासा
हीं, पुलिस ने मौके से चार पिस्तौल, 10 कारतूस, दो मैगजीन और एक बाइक बरामद की। कार्रवाई क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने की। मुठभेड़ कुछ ही मिनट चली और पुलिस ने तुरंत आरोपियों को काबू कर लिया।
आरोपियों की पहचान काहनी गांव के संजू और राहुल तथा सोनीपत जिले के रुखी गांव के अंकित उर्फ बाबा और गौरव के रूप में हुई। सभी सपना हत्या केस में वांछित थे। पुलिस के अनुसार, वे फरार होने की कोशिश में थे।
गौरतलब है कि 23 वर्षीय सपना की बुधवार रात ससुराल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसके देवर साहिल ने रोकने की कोशिश की तो उसे भी गोली लगी। सपना ने लगभग तीन साल पहले परिवार की इच्छा के खिलाफ गांव के युवक से शादी कर ली थी। इसी कारण संजू उससे नाराज़ था।
उधर, पुलिस अब आरोपियों से हथियारों की सप्लाई और वारदात में इस्तेमाल वाहन की जानकारी जुटा रही है। साथ ही जांच टीम हत्या की साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं की पुष्टि कर रही है।
ये भी पढ़ें: घर में घुसे अपराधी, 5 वर्षीय बच्ची पर चाकू से हमला

