Site icon Dainik Savera Times

रोहतक में हुई पहलवान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दौड़ा–दौड़ा कर चलाईं गोलियां, गोली मार कर आरोपी फरार

हरियाणा के रोहतक में दिन–दहाड़े व्यक्ति पर फायरिंग का मामला सामने आया है। व्यक्ति कोआरोपियों ने दौड़ा–दौड़ा कर गोलियां मारी। घटना रोहतक के गांव गांधरा का है। जहां व्यक्ति जब खेत से वापस घर की ओर जा रहा था, तो रास्ते में एक कार ने उसका पीछा किया और मोका मिलते ही फायरिंग शुरू कर दी।

आरोपियों ने व्यक्ति पर फायरिंग की। जिस दौरान उसे 2 गोलियां लग भी गईं। व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। फायरिंग के बाद आरोपी घटना स्थल से फरार हो गए। व्यक्ति को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस टीम जांच में जुट गई।

 

घायल की पहचान गांव गांधरा निवासी 35 वर्षीय राजीव उर्फ ढिला पहलवान के रूप में हुई है। राजीव बाइक पर सवार था और खेत से वापस घर जा रहा था। जैसे ही वह बस स्टैंड के पास पहुंचा। वैसे ही वहां पहले से मौजूद आरोपियों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।

 

कुछ दूर चलने के बाद आरोपियों ने उस पर गोलियां दागनी शुरू कर दी। जिनमे से 2 गोलियां उसे लग भी गई। राजीव बचने के लिए बाई छोर पैदल ही भागने लगा लेकिन आरोपी उसका पीछा करते रहे। और गालियों ने उसके पीछे दौड़ते रहे।

 

गोली लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। जिसके बाद राजीव को।अस्पताल के भर्ती करवाया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल।आरोपी फरार है, जिनका कुछ अता–पता नही है। हमले का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version