रोहतक: हरियाणा एनसीबी यूनिट रोहतक ने शनिवार को सोनीपत में छापेमारी कर एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लाखों रुपये का गांजा बरामद हुआ है, जिसे वह अपने घर के बाहर बेच रहा था। सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी कर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। उसके पास से 2 किलो (832 ग्राम) गांजा बरामद हुआ।
हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) के प्रमुख अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के मार्गदर्शन और पुलिस अधीक्षक पंखुड़ी कुमारी के नेतृत्व में पूरे हरियाणा में नशा तस्करों के खिलाफ “नशामुक्त हरियाणा-नशा मुक्त भारत” नामक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
रोहतक यूनिट ने कार्रवाई करते हुए सोनीपत के बरोदा थाना क्षेत्र से सुराग जुटाकर और इत्तला दर्ज कर नशा तस्कर संतराज निवासी गांव छतैहरा, सोनीपत को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर के सामने चरस बेच रहा है। इस सूचना पर टीम ने तुरंत छापेमारी की। टीम को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन टीम ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। उसके हाथ में प्लास्टिक की पिस्तौल थी।
इसकी सूचना ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ सोनीपत शिव कुमार को दी गई, तथा उन्हें मौके पर बुलाया गया। उनकी मौजूदगी में तलाशी ली गई तो गांजा बरामद हुआ। उसके पास से 2 किलो (832 ग्राम) गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ सोनीपत के बरोदा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसकी कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है।
पूछताछ कर अन्य सप्लायरों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर पूछताछ की जाएगी। अन्य सप्लायरों के बारे में पता लगाकर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
नशीली दवाओं की तस्करी या अवैध कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील की कि अगर उन्हें कहीं भी नशा बिकता दिखे तो बिना किसी चिंता के हरियाणा एनसीबी को टोल फ्री नंबर 9050891508 पर सूचित करें। ताकि नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा जा सके। दी गई सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी और किसी भी हालत में सूचना देने वाले का नाम उजागर नहीं किया जाएगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...