Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

रोहतक पुलिस की बड़ी सफलता: अवैध हथियारों सहित 4 आरोपी किए गिरफ्तार

November 18, 2025

रोहतक पुलिस की बड़ी सफलता: अवैध हथियारों सहित 4 आरोपी किए गिरफ्तार

हरियाणा डेस्क: रोहतक पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए चार युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि ये युवक किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे, लेकिन समय रहते मिली गुप्त सूचना के आधार पर उनकी मंशा पर पानी फेर दिया गया।

गुप्त सूचना पर सीआईए की तत्पर कार्रवाई

सीआईए-2 की टीम को सूचना मिली थी कि कुछ युवक संदिग्ध हालात में इलाके में घूम रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई और बताए गए स्थान पर दबिश दी।

चार युवक हिरासत में, हथियार बरामद

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार युवकों को काबू किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रोड निवासी रोहन, नौनंद के अमन और शुभम तथा निंदाना निवासी आतिश के रूप में हुई है। तलाशी में इनके पास से दो पिस्टल, तीन देसी कट्टे और कई कारतूस मिले। प्राथमिक जांच में सामने आया कि ये हथियार किसी संभावित घटना के लिए जुटाए गए थे।

एक आरोपी रिमांड पर, तीन भेजे गए जेल

पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह बोरिया ने बताया कि मुख्य आरोपी रोहन को रिमांड पर लिया गया है ताकि हथियारों की सप्लाई, नेटवर्क और संभावित साजिश से जुड़े पहलुओं पर पूछताछ की जा सके। बाकी तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस को आशंका है कि रोहन का किसी बड़े गिरोह से संबंध हो सकता है, इसलिए इस एंगल से भी जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: सतलुज नदी का बिगड़ता स्वरूप: हिमाचल की घाटी पर हाइड्रो प्रोजेक्ट्स का भारी असर

रोहन के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित सात गंभीर मामले पहले से दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई है, जिससे पुलिस की जांच और भी तेज कर दी गई है। यह कार्रवाई रोहतक पुलिस की सक्रियता और तत्परता का उदाहरण है, जिसने एक संभावित वारदात को समय रहते रोककर शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें